हाईवे के सर्विस रोड को रखा जाएगा खाली

Feb 12, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

Mainpuri News - किशनी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

हाईवे के सर्विस रोड को रखा जाएगा खाली

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम गोपाल शर्मा और सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने व्यापारियों व नगर के संभ्रांत लोगों से संवाद किया। एसडीएम ने अपील की कि पर्वों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई विवाद या समस्या उत्पन्न हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। शिवरात्रि पर नगर की सड़कों से हजारों कांवड़िए कांवड़ लेकर गुजरते हैं। उनकी सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए हाईवे के सर्विस रोड को खाली रखा जाएगा तथा सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।

लोगों ने कांवड़ियों के आवागमन के लिए उपयोग होने वाले जर्जर रामनगर मार्ग की मरम्मत शिवरात्रि से पूर्व कराने की मांग भी उठाई। बैठक में थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह सहित व्यापारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।