महादेव का किया रुद्राभिषेक, अर्चना की रही होड़
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरीडोर का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम को मैनपुरी के भाजपाइयों ने लाइव...
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरीडोर का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम को मैनपुरी के भाजपाइयों ने लाइव देखा। भाजपा नेताओं ने जनपद के शिवालयों में पूजा अर्चना की और भगवान भोलेनाथ से सुख शांति और अमन की कामना की। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने भी अपूरपुर गांव में स्थित भोले मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
भोगांव के अपूरपुर गांव में जलाभिषेक के दौरान आबकारी मंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरीडोर देश के लिए ऐतिहासिक धार्मिक विरासत है। प्रधानमंत्री ने इस विरासत को अभूतपूर्व स्थान दिलाने की ओर कदम बढ़ाए हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशन में उत्तर प्रदेश की एक अलग पहचान दुनिया में बन रही है। धार्मिक गतिविधियों के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं।
इस दौरान महाराज सिंह लोधी, कलक्टर सिंह राजपूत, सुनील राजपूत, जितेंद्र राजपूत, राजा प्रधान, राजीव पांडेय, अतेंद्र गुप्ता, सौरभ दुबे आदि मौजूद रहे।
भैरों मंदिर पर पूजा कर जताया गया हर्ष :मैनपुरी। नगर से सटे भैरो मंदिर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, प्रदीप तिवारी, सौरभ चौहान, उमेश चौहान, बलवीर धनगर आदि ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की और काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के लोकार्पण पर हर्ष जताया। कार्यक्रम में प्रदीप चौहान राज, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, अनूप चौहान, नारम सिंह लोधी ने भी पूजा अर्चना की।
नरमदेश्वर महाराज मंदिर पर हुए भजन कीर्तन :मैनपुरी। भाजपा नगर के उत्तरी मंडल की टीम ने नरमदेश्वर महाराज मंदिर में जाकर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। यहां भजन कीर्तन भी किए गए। कार्यक्रम में भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, राहुल चतुर्वेदी, उत्तम गुप्ता, अनूप मिश्रा, मनोरमा सिंह, साधना तिवारी, सुषमा दीक्षित, कविता राठौर, विमल पांडेय, दीपक चौहान, वीरू राठौर, शिवऔतार वाल्मीकि, गुंजन मिश्रा, धनेश वर्मा, हरिओम गोस्वामी, आशीष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजन धीरू राठौर ने किया।
एरसानंद आश्रम में हुआ जलाभिषेक :मैनपुरी। नगर के एकरसानंद आश्रम स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर में भाजपा नेता राहुल भारतीय, अनिल राजपूत, राजीव मिश्रा, गौतम चौहान, अमित सिंह, मंजूषा चौहान, अजय पाल सिंह, दीपांशु चौहान, शेखर पंडित, गौरव तिवारी, प्रशांत हितेषी आदि ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
