विधायक से मिले एसई, प्रस्तावों की सूची सौंपी
Mainpuri News - मैनपुरी में एसई मुकेश कुमार और अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने विधायक रामनरेश अग्निहोत्री से मुलाकात की। अधिकारियों ने बिजली योजनाओं और कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। ओटीएस योजना के तहत बकायेदारों को छूट दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में नए बिजली घरों और लाइनों के निर्माण की योजना है।

मैनपुरी। एसई मुकेश कुमार व अधिशासी अभियंता खंड द्वितीय मनोज कुमार ने विधायक रामनरेश अग्निहोत्री से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत जनपद की बिजली व्यवस्था व कार्यों की प्रगति से विधायक को अवगत कराया। वहीं आगामी वित्तीय वर्ष में भेजे गए प्रस्ताव की सूची भी प्रेषित की। एसई ने बताया कि बिजली संबंधी प्रत्येक अपडेट को जनपद के सभी 56 बिजलीघरों में सूचना के लिए ग्रुप संचालित है। जिसमें प्रत्येक अपडेट को शेयर किया जा रहा है। बताया कि वर्तमान में ओटीएस योजना का तीसरा चरण संचालित है, जिसमें बकायेदारों को शत प्रतिशत सरचार्ज माफी व 15 प्रतिशत छूट मिल रही है।
वहीं उपभोक्ताओं को घर बैठे समस्या का हल कराने की सुविधा दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित कार्यों का विवरण- परौंख में 1 नये बिजली घर का निर्माण। उपकेंद्र भोगांव, सुल्तानगंज व घिरोर में नई 33 केवी लाइनों का निर्माण। 15 उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। 14 नई 11 केवी लाइनों का निर्माण। 394 विभिन्न क्षमता के गांव, कस्बों में रखे वितरण ट्रांसफार्मरो की क्षमता वृद्धि। विभिन्न गांव व कस्बों में 92 अतिरिक्त नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना। 18 लाइनों का 33 केवी का सुदृढ़ीकरण। 152 लाइनों का 11 केवी का सुदृढ़ीकरण। 131 एलटी लाइनों का सुदृढ़ीकरण।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



