Mainpuri News: मां होलकर ने समर्पित किया भगवान विश्वनाथ का मंदिर
Mainpuri News: मैनपुरी। नगर के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित प्राचीन भीमसेन जी महाराज मंदिर में आयोजित श्रावण मास महोत्सव का गुरुवार को विश्राम हो गया।

Mainpuri News: नगर के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित प्राचीन भीमसेन जी महाराज मंदिर में आयोजित श्रावण मास महोत्सव का गुरुवार को विश्राम हो गया। श्री शिवमहापुराण कथा के अंतिम दिन आचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा ने 12 ज्योतिर्लिंगों की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि ज्योतिर्लिंगों के दर्शन मात्र से मानव जीवन सफल होता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बाबा विश्वनाथ की महिमा बताते कहा कि जब आक्रांताओं ने भगवान श्री विश्वनाथ के मंदिर को तोड़ा तो भारत भूमि की मां अहिल्याबाई होल्कर ने भगवान विश्वनाथ का मंदिर बनाकर के समाज को समर्पित किया। प्रदेश का एक मात्र ज्योतिर्लिंग है, जहां दर्शन करने से व्यक्ति के मनोरथ पूर्ण होते हैं।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री, मंत्री वीर सिंह भदौरिया, कुंवर सिंह भदौरिया, नरेंद्र राठौर, अमित गुप्ता, नरेश गुप्ता, मूलचंद्र सक्सेना, राजेंद्र मिश्रा, सुभाषचंद्र सोलंकी, राजकुमार भदौरिया, राजेंद्र राठौर, चंद्रकांत मिश्रा, उमेश चंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।


