Mainpuri News: ओवरब्रिज के नीचे गंदगी का अंबार, बीमारियों का खतरा

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: नवीगंज। कस्बा नवीगंज से गुजरे एनएच-34 स्थित ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से जमा गंदगी का अंबार स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है।

Mainpuri News: ओवरब्रिज के नीचे गंदगी का अंबार, बीमारियों का खतरा

Mainpuri News: कस्बा नवीगंज से गुजरे एनएच-34 स्थित ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से जमा गंदगी का अंबार स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। नियमित साफ-सफाई न होने के कारण पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैल रही है। मामले की शिकायत हाईवे अथॉरिटी से की गई परंतु शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। लोगों ने डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी रघुनीश दुबे ने बताया कि ओवरब्रिज परिसर की देखरेख की जिम्मेदारी हाईवे अथॉरिटी की है। गंदगी की शिकायत कई बार संबंधित हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

भीषण गर्मी और जमा कचरे के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई, तो स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है। परेशान स्थानीय लोगों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग के माध्यम से ओवरब्रिज परिसर की तत्काल और नियमित साफ-सफाई कराने की पुरजोर मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमैनपुरीMainpuri News: ओवरब्रिज के नीचे गंदगी का अंबार, बीमारियों का खतरा