बाराबंकी में अधिवक्ता के हमलावरों को गिरफ्तार कर भेजा जाए जेल
Mainpuri News - बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर अधिवक्ता रत्नेश कुमार शुक्ला पर टोलकर्मियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। इस घटना के बाद मैनपुरी जिला बार एसोसिएशन ने नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।

मैनपुरी। जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर अधिवक्ता पर टोलकर्मी द्वारा किए गए जानलेवा हमले से अधिवक्ताओं में रोष फैल गया है। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से एसडीएम न्यायिक ध्रुव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश बाबू यादव ने कहा कि बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर अधिवक्ता रत्नेश कुमार शुक्ला के साथ टोलकर्मियों ने 14 जनवरी को जानलेवा हमला किया। इस घटना से सनसनी फैल गई थी। वहां से गुजर रहे राहगीरों, आम लोगों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई। अधिवक्ता पर हमले से मैनपुरी जिला बार एसोसिएशन आक्रोश व्यक्त करती है।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता पर हमला करने वाले सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। हमलावरों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हो। उन्होंने मांग की कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अधिनियम लागू किया जाए। अधिवक्ताओं को टोल शुल्क से मुक्त रखने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के सचिव माधवेंद्र सिंह यादव, संजय त्रिवेदी, अनिल राठौर, संजय दुबे, मुंशीलाल शाक्य, सौरभ पांडे, अवनीश कुमार, रोहित दीक्षित, आशीष सक्सेना, शिवेंद्र राठौर, सत्येंद्र पाल, सुरेंद्र पाल, सौरभ पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


