रात 10 बजे के बाद शराब बिक्री पर पुलिस की सख्ती
Mainpuri News - एलाऊ। थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस ने शराब की दुकानों और कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया।

थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस ने शराब की दुकानों और कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह ने क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस बल के साथ रात करीब 10 बजे के बाद चेकिंग की। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में संचालित देशी और अंग्रेजी शराब के करीब आधा दर्जन ठेकों का निरीक्षण किया गया। सीओसिटी ने दुकानों के खुलने के समय, बिक्री की स्थिति और आसपास के माहौल का बारीकी से जायजा लिया। हालांकि जांच के दौरान कहीं भी निर्धारित समय के बाद शराब की बिक्री या सेवन करते लोग नहीं मिले।
सीओसिटी ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रात 10 बजे के बाद भी कुछ स्थानों पर शराब की दुकानें खुली रहती हैं और वहां लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चेकिंग आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या दुकानदार नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


