तहसीलदार ने कुर्क कराई, भू-माफिया काट ले गया फसल
करहल में तहसीलदार के निर्देश पर ऊसर की जमीन पर खड़ी फसल को कुर्क किया गया। ग्राम प्रधान ओसान सिंह पाल की शिकायत पर भू-माफिया विकास यादव ने फसल काटकर अपने घर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने घटना की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

करहल। तहसीलदार के निर्देश पर ऊसर की जमीन पर खड़ी फसल को कुर्क कर लिया गया और ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया गया। लेकिन दबंग भू-माफिया ने प्रशासन को चुनौती देते हुए फसल काट ली और अपने घर ले गया। प्रधान की ओर से दी गई घटना की तहरीर पर भू-माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेडापुर के ग्राम प्रधान ओसान सिंह पाल पुत्र सूबेदार ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि ग्राम पंचायत की उसर की जमीन पर भूमाफिया विकास यादव पुत्र रविंद्र यादव निवासी नगला भूपाल ने फसल की बुवाई कर ली थी।
जिसकी शिकायत हुई तो तहसीलदार के निर्देश पर जमीन उसर की पाई गई और जमीन पर खड़ी फसल को कुर्क कर लिया गया। फसल ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी गई। लेकिन भूमाफिया ने फसल काटनी शुरू कर दी। इसकी शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। भू माफिया को उस समय फसल काटने से रोक दिया गया। लेकिन आरोपी ने रात के समय अपने तीन-चार साथियों के सहयोग से फसल को काट लिया और घर ले गया। पुलिस ने घटना की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


