Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsLand Grab Threat in Mainpuri Brothers Seek DM s Help Against Goons
चार भाइयों की भूमि पर टीनशेड डालकर किया कब्जा

चार भाइयों की भूमि पर टीनशेड डालकर किया कब्जा

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी में चार भाइयों की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। भाइयों ने डीएम से शिकायत की है, जिसमें कहा गया है कि दबंगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। यदि उनकी भूमि का कब्जा नहीं हटाया गया, तो वे भूख हड़ताल करने की चेतावनी दे रहे हैं।

Jan 03, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

मैनपुरी। चार भाइयों की भूमि पर दबंगों ने टीनशेड डालकर कब्जा कर लिया। कब्जा हटाने की कहने पर दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित भाइयों ने डीएम से शिकायत कर जमीन को कब्जामुक्त कराने व दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को किशनी के ग्राम धरमंगदपुर निवासी मानसिंह पुत्र रूपलाल शाक्य ने डीएम को दी शिकायत में बताया कि उनक भूमि कुसमरा देहात में है। पिता की मृत्यु के बाद जगह उनके नाम भी दर्ज है। उक्त जगह पर वह बांस बल्ली से ठठ्ठर बनाने का कार्य करता है। बीते 30 दिसंबर 2025 को गांव निवासी दबंगों ने चौकी पुलिस से मिलकर उसका सामान फेंक दिया और दीवार का निर्माण कर उस पर टीनशेड डालकर कब्जा कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब उसने व उसके भाइयों ने विरोध किया तो उक्त दबंगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। भाइयों ने चेतावनी दी कि अगर भूमि को कब्जामुक्त नहीं कराया गया तो वह परिजनों के साथ भूख हड़ताल करेंगे। गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत करहल। विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. आशीष गुप्ता शुक्रवार को कस्बा पहुंचे। जहां उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गाय की सेवा करने से पुण्य प्राप्त होता है, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। प्रत्येक व्यक्ति को यह कार्य करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री मनोज कश्यप, अंतराम सिंह, रामवीर सिंह, सोनू दुबे, राहुल वाल्मीकि, बृजेश शाक्य, बृजेश यादव, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।