
चकमार्ग से कब्जा हटा नहीं, लेखपाल ने लगा दी फर्जी रिपोर्ट
Mainpuri News - मैनपुरी। कहरल तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में दबंगों ने चकमार्ग पर कब्जा कर लिया है।
करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में दबंगों ने चकमार्ग पर कब्जा कर लिया है। चकमार्ग पर पक्का निर्माण किए हुए हैं इसके अलावा अपना सामान चकमार्ग की भूमि पर फैलाकर कब्जा किए हुए हैं। शिकायत पर लेखपाल ने गवाह दिखाकर शिकायत को निस्तारित कर दिया। जबकि चकमार्ग से कब्जा हटवाया नहीं गया है। आरोप है कि लेखपाल ने विपक्षियों से साठगांठ कर ली और फर्जी रिपोर्ट लगा रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। इसके अलावा डीएम को भी शिकायती पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की गई है। ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी लालजीत पुत्र रघुराज सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि मौजा सहन के ग्राम लक्ष्मीपुर में ग्राम समाज चकरोड की भूमि पर गांव के ही रिखराज, शिवम चौहान, अमन, रविंद्र सिंह, विजय सिंह, प्रवीन ने जबरन मकान बना लिया है।

जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पहले भी की है। शिकायत पर लेखपाल आता तो है लेकिन विपक्षियों से मिलकर फर्जी रिपोर्ट लगाकर निस्तारित दिखा देता है। पीड़ित का कहना है कि लेखपाल अमित कुमार ने 14 अक्तूबर को शिकायत निस्तारित दिखाई। जिसमें पीड़ित को मौके पर नहीं बुलाया। विपक्षी को खड़ाकर फर्जी गवाह दर्शाए और इनके नौ अंकों के फोन नंबर भी लगा दिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


