Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsLakkhi Mela Begins at Markandeya Rishi s Tapobhumi with Thousands of Devotees
लक्खी मेला में उमड़े श्रद्धालु, डुबकी लगाकर मांगी मनौती

लक्खी मेला में उमड़े श्रद्धालु, डुबकी लगाकर मांगी मनौती

संक्षेप:

Mainpuri News - कोसमा। क्षेत्र के ग्राम बिधूना स्थित मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि पर बुधवार को लक्खी मेला शुरू हो गया।

Nov 05, 2025 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

क्षेत्र के ग्राम बिधूना स्थित मार्कंडेय ऋषि की तपोभूमि पर बुधवार को लक्खी मेला शुरू हो गया। हजारों भक्तों ने पवित्र सरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर मंदिर में पूजा अर्चना की। मेला में सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन तैनात रहा। महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि बिधूना का प्राचीन इतिहास है। रामायण और महाभारत काल से जुड़े तथ्यों के चलते कार्तिक पूर्णिमा से लक्खी मेला का शुभारंभ होता है। प्रदेश भर से भक्त स्नान व महर्षि के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार की रात 12 बजे सबसे पहले संतों ने स्नान किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके बाद प्रदेश भर से पहुंचे भक्तों ने स्नान शुरू किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद महर्षि मार्कंडेय के मुख्य मंदिर पर प्रसाद व पुष्प आदि भेंट किए। मेला में बच्चों व महिलाओं ने खरीदारी की। एक पखवाड़े तक मेले का आयोजन होगा। मार्कंडेय मंदिर से पूर्व-दक्षिण दिशा की ओर एक वट वृक्ष है। मान्यता है कि यहां वट वृक्ष पर अनाज से भरकर करवा चढ़ाने से घर में बीमारियां नहीं आती हैं। मेला में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की तैनाती रही। मेला में महिला पुलिसकर्मियों ने भी व्यवस्था को संभाला।