बिना रियायत बुल्डोजर ने ढहा दिया अवैध अतिक्रमण

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

कुसमरा। नगर पंचायत कुसमरा में बुधवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन का अलग ही रूप देखने को मिला।

बिना रियायत बुल्डोजर ने ढहा दिया अवैध अतिक्रमण

नगर पंचायत कुसमरा में बुधवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन का अलग ही रूप देखने को मिला। एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों पर सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सरकारी नाले पर किए गए पक्के निर्माण और अवैध टिनशेडों को बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया गया। अभियान का आगाज रामनगर रोड से मैनपुरी रोड चौराहे की ओर किया गया। यहां कई दुकानदारों ने नाले के ऊपर और सड़क की सीमा तक अवैध टिनशेड डालकर स्थाई कब्जा जमा रखा था। एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत की टीम ने बिना किसी रियायत के इन निर्माणों को मलबे में तब्दील कर दिया।

इसके बाद दस्ता सदर बाजार की ओर बढ़ा, जहाँ वर्षों से जमे अतिक्रमण को हटाया गया। बुलडोजर की गर्जना और अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे नगर में अफरा-तफरी मच गई। सदर बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। व्यापारियों ने एकजुट होकर कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया लेकिन भारी पुलिस बल और एसडीएम के कड़े रुख के आगे उनकी एक न चली।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।