ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीकरहल रजवाह प्यासा, किसानों की फसलों पर सिंचाई का संकट

करहल रजवाह प्यासा, किसानों की फसलों पर सिंचाई का संकट

बारिश नहीं हो रही, बिजली कटौती की अलग समस्या है। ऐसे में धान किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रजवाह भी सूखे पड़े हैं। पानी न होने से धान की फसल सूखने लगी है। शिकायत करने के बाद भी रजवाह...

करहल रजवाह प्यासा, किसानों की फसलों पर सिंचाई का संकट
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 20 Aug 2019 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

बारिश नहीं हो रही, बिजली कटौती की अलग समस्या है। ऐसे में धान किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रजवाह भी सूखे पड़े हैं। पानी न होने से धान की फसल सूखने लगी है। शिकायत करने के बाद भी रजवाह में पानी नहीं आया तो परेशान किसानों ने तहसील जाकर एसडीएम को ज्ञापन दिया और रजवाह में जल्द पानी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। पानी न मिलने पर किसानों ने भाकियू नेताओं के साथ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

मंगलवार को मोहम्मदपुर नगरिया, नानमई, नगला पलोखरा, नगला चुन्नी, नगला धारा, नगला चक, भाली, हरिदासपुर, अहलादपुर, सिंहपुर के दर्जनों ग्रामीण करहल तहसील पहुंचे। एसडीएम को शिकायत देकर ग्रामीणों ने कहा कि करहल रजवाह सूखा है। उसमें पानी नहीं आ रहा। जिससे धान सहित किसानों की अन्य फसलें सूखने लगी हैं। मक्का, बाजरा की फसलों की बुवाई रुकी पड़ी है। इन फसलों की अगैती बुवाई जिन किसानों ने की है उनकी फसलें भी सूखने के कगार पर हैं। बारिश न होने पर रजवाह से ही फसलों की सिंचाई होती है। किसानों का कहना है कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे बनने के बाद से ही इस रजवाह में पानी नहीं छोड़ा जा रहा। जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भाकियू नेताओं के साथ पहुंचे किसान उदयवीर सिंह, राजेश राजपूत, उमेश, सूरजपाल, कुंवर पाल, अवध बिहारी, उमेश चंद्र, अंगद सिंह, राजकुमार, कालीचरण आदि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रजवाह में जल्द पानी छुड़वाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें