बैडमिंटन में सूर्यांश, शौर्य ने पाया प्रथम स्थान

Mar 13, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। अंडर-15 और अंडर-19 वर्ग में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन में सूर्यांश पाठक और अवनी पाल ने पहले स्थान प्राप्त किए। जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

बैडमिंटन में सूर्यांश, शौर्य ने पाया प्रथम स्थान

मैनपुरी। नगर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय द्वारा जूनियर खेलों का आयोजन किया जा रहा है । अंडर-15 और अंडर-19 खेलों में जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को भी विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। बैडमिंटन बालक अंडर-15 में सूर्यांश पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दक्ष यादव द्वितीय और आलोक यादव तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सांत्वना पुरस्कार देवकरण को मिला। बालक वर्ग के अंडर-19 वर्ग में शौर्य पाठक ने प्रथम स्थान हासिल किया। सेंट थॉमस के सौरभ यादव ने द्वितीय, बेवर के आलोक कुमार तृतीय तथा लॉर्ड कृष्णा के सक्षम चतुर्थ स्थान पर रहे।

बालिकाओं के अंडर-15 वर्ग में अवनी पाल प्रथम, नैंसी श्रीवास्तव द्वितीय, प्रतीक्षा सिंह तृतीय, अनिका यादव चतुर्थ, अंडर-19 बालिका वर्ग में समीक्षा प्रथम, यशया चतुर्वेदी द्वितीय, गुलशन तृतीय, दिव्या यादव चौथे स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग डबल्स के फाइनल में अवनी पाल तथा सानिया की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्यक्ष सिंह और वैष्णवी भदौरिया द्वितीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग के अंडर-19 में यशया चतुर्वेदी तथा मुक्ति की जोड़ी ने प्रथम तथा सोनम और समीक्षा की जोड़ी दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में शौर्य पाठक और सूर्यांश पाठक की जोड़ी ने प्रथम स्थान पाया जबकि सौरभ यादव और आलोक यादव की जोड़ी ने द्वितीय और रितिक, सक्षम की जोड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।