Mainpuri News: अकीदत के साथ शान-ओ-शौकत से निकलेगा जुलूस
Mainpuri News: भोगांव। नगर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश पर निकलने वाले पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

Mainpuri News: नगर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश पर निकलने वाले पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जुलूस को भव्य, अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व अध्यक्ष मुमताज उर्फ सोनू का स्वास्थ्य खराब होने के कारण सर्वसम्मति से हाफिज आरिफ को जुलूस कमेटी का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष हाफिज आरिफ ने बताया कि 26 अगस्त को जुलूस हर साल की तरह इस बार भी पूरी शान-ओ-शौकत, अकीदत और भाईचारे के साथ निकाला जाएगा। निर्धारित रूटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सजावट का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।
तय कार्यक्रम के अनुसार जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से होकर गुजरेगा। इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना खालिद रजा नूरी, सत्यप्रकाश शर्मा, कपिल, विनीत कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, पहुप सिंह, विजय प्रभाकर, आसिफ रजा, हाफिज अदनान रजा, शेखू अंसारी, मुमताज उर्फ सोनू, सैफ रजा, मोहम्मद फरमान, तस्लीम रजा, वकील खान, हाफिज समीर रजा आदि मौजूद रहे।

