
फिर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्वयं हटा लें अतिक्रमण
Mainpuri News - मैनपुरी। जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की संयुक्त बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की संयुक्त बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। व्यापारियों ने नगर के मुख्य मार्गों पर अवैध अतिक्रमण, स्ट्रीट वेंडर एवं ठेले-हथठेलों के कारण प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या उठाई। इस पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि नगर के प्रमुख स्थानों पर वेंडिंग जोन चिह्नित कर स्ट्रीट वेंडर एवं ठेले वालों को वहीं स्थान उपलब्ध कराया जाए। डीएम ने एसडीएम एवं सीओ को संयुक्त रूप से शहर के मुख्य मार्गों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुकानदार किसी भी स्थिति में अपनी दुकानों के आगे स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण न करें।
शीघ्र ही स्टेशन रोड, बस स्टैंड से तांगा स्टैंड होते हुए बड़े चौराहे तक तथा तांगा स्टैंड से नगर पालिका तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान यदि किसी दुकान के सामने सड़क पर अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध भारी जुर्माना लगाया जाएगा। डीएम ने बैंकर्स को लाभार्थीपरक योजनाओं की पत्रावलियों को प्राथमिकता से स्वीकृत कर ऋण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य कर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें तथा निवेश मित्र पोर्टल पर कोई आवेदन समयसीमा के बाद लंबित न रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




