Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsInternational Film Festival 2025 at Suditi Global Academy to Enhance Creativity and Values in Students
सुदिती ग्लोबल में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ

सुदिती ग्लोबल में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में 19 से 30 नवंबर 2025 तक स्कूल सिनेमा के सहयोग से भव्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

Nov 19, 2025 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में 19 से 30 नवंबर 2025 तक स्कूल सिनेमा के सहयोग से भव्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक क्षमता, जीवन मूल्यों और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पहली बार जिले में बच्चों के लिए इतने बड़े स्तर पर फिल्म महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। महोत्सव में विश्व के विभिन्न देशों से चयनित 100 से अधिक प्रेरक, शिक्षाप्रद और मूल्यपरक फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इन फिल्मों का चयन बच्चों की भावनात्मक समझ, सामाजिक संवेदनशीलता, नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह आयोजन मैनपुरी जनपद के सभी सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः खुला है। प्रत्येक विद्यालय को 40 विद्यार्थियों के समूह को निर्धारित समय पर शिक्षक के साथ भेजने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन ने कहा कि फिल्में शिक्षा को जीवन से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। महोत्सव के अंतर्गत फिल्मों के बाद चिंतन एवं अभिव्यक्ति सत्र भी आयोजित किए जाएँगे, जिनमें विद्यार्थी अपने विचार साझा कर सकेंगे। यह आयोजन बच्चों में नई सोच, सकारात्मकता और जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।