Mainpuri News: दलदल मुक्त होगी सड़क, पक्के निर्माण के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: एलाऊ। जागीर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर में ग्रामीणों की सड़क की समस्या को लेकर बीडीओ ने निरीक्षण किया।

Mainpuri News: दलदल मुक्त होगी सड़क, पक्के निर्माण के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव

Mainpuri News: जागीर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर में ग्रामीणों की सड़क की समस्या को लेकर बीडीओ ने निरीक्षण किया। गांव की सड़क को देखा गया और इसे पक्का कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया। ये प्रस्ताव शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बीते दिनों ग्राम फरीदपुर के ग्रामीणों ने गांव में कच्चे मार्ग को लेकर प्रदर्शन किया था। ग्राम फरीदपुर में जाने वाले मुख्य मार्ग की लंबाई लगभग एक किमी है। इस मार्ग का निर्माण न होने से कच्ची पड़ी है। बरसात के दिनों में कच्ची सड़क दलदल में बदल जाती है। बीते दिनों ग्रामीणों ने सड़क से आवागमन में परेशानी को लेकर प्रदर्शन किया और विधानसभा चुनाव में वोट डालने से भी इनकार करने की चेतावनी दी थी।

ग्रामीणों की इस समस्या को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर मंगलवार को जागीर बीडीओ नीरज त्रिवेदी ने एडीओ आरडी राजीव वर्मा, सचिव नखतपुर के साथ गांव की सड़क का निरीक्षण किया। सड़क की लंबाई को चेक किया। फिलहाल ग्रामीणों के निकलने के लिए मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मार्ग के पक्के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जाने की बात कही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमैनपुरीMainpuri News: दलदल मुक्त होगी सड़क, पक्के निर्माण के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव