भारत माता शोभायात्रा के लिए संजीव अध्यक्ष, सागर बने महामंत्री
Mainpuri News - भोगांव। भारत माता शोभायात्रा के लिए नगर की पुरानी आलू मंडी स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर में बैठक आयोजित की गई।
भारत माता शोभायात्रा के लिए नगर की पुरानी आलू मंडी स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर में बैठक आयोजित की गई। 26 जनवरी को निकलने वाली शोभायात्रा के लिए संजीव राजपूत एड. को अध्यक्ष चुना गया। सागर कुमार लोनिया महामंत्री चुने गए। पूर्व अध्यक्ष आशीष पाठक द्वारा पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के लिए संजय शर्मा मीडिया प्रभारी, अभिमन्यु गिहार, प्रदीप कठेरिया, मुनेंद्र शाक्य, देवेंद्र सिंह लोधी, जीतू वाल्मीकि को उपाध्यक्ष चुना गया। विनीत कठेरिया सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए। अमित वर्मा, श्याम सिंह लोधी, बृजेश दिवाकर, राहुल राजपूत, भोला लोधी राजपूत को मंत्री बनाया गया। शोभायात्रा व्यवस्थापक का कार्यभार नृपेंद्र शर्मा को दिया गया। झंडे एवं पटका प्रमुख का दायित्व संजय वर्मा, प्रशासनिक व्यवस्था के लिए विजय भारद्वाज, गोविंद श्रीवास्तव को चुना गया। फूलमाला प्रमुख सोनू शर्मा, संगीत प्रमुख रजनेश शाक्य, भोजन पानी प्रमुख भैयालाल हलवाई, मंच प्रमुख व्यवस्थापक धर्मवीर वाल्मीकि, सूचना प्रमुख शिवपूजन दिवाकर, कैलाश लोधी, वाहन प्रमुख व्यवस्थापक राजेश शाक्य, सौदान शाक्य बनाए गए। बैठक में यात्रा के संस्थापक गौतम कठेरिया, गौरव शाक्य, अरविंद शाक्य, शिवराम शाक्य, राजेश शाक्य, सुनील राजपूत, संजय वर्मा, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।