
भीड़ के बीच श्रद्धाभाव से किए बाबा शेगनाथ के दर्शन
Mainpuri News - किशनी। कस्बा के ग्राम कुम्हौल में बाबा शेगनाथ मंदिर पर पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया।
कस्बा के ग्राम कुम्हौल में बाबा शेगनाथ मंदिर पर पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ हो गया। पहले दिन हजारों की संख्या में लोगों का पहुंचना हुआ। बुधवार की देर शाम एसपी सिटी ने भी मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। मंदिर के निकट खाने-पीने की दुकानों के अलावा मिट्टी के खिलौने, घरेलू सामान, पत्थर के सामान आदि बिक्री के लिए रखे गए। बाबा शेगनाथ मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थापित महाराज के दर्शन करने के लिए लोगों को काफी लंबी लाइन और धक्का-मुक्की से होकर गुजरना पड़ता है। बुधवार की देर शाम एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने मंदिर पहुंचकर मेला कमेटी के लोगों से बात की।

उन्होंने थाना प्रभारी ललित भाटी को मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने के निर्देश दिए। कमेटी अध्यक्ष विनोद शाक्य, प्रबंधक संतोष कठेरिया, उपाध्यक्ष अरविंद पुजारी, उप प्रबंधक नवनीत वर्मा, रूबी यादव, विनीत कठेरिया, शिवपाल शाक्य, बृजपाल कठेरिया व अन्य सदस्य लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे। मेला परिसर में थाना प्रभारी ललित भाटी, एसआई मनीषा चौधरी, मेला प्रभारी एसआई राजेंद्र सिंह सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। मंदिर परिसर में अस्थाई चौकी भी तैयार की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


