ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीहथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम दहेड़ के निकट पुलिस ने छापा मारकर अवैध हाियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पकड़ा गया। दो मौके से भाग निकले। मौके से एक बंदूक, दो तमंचे बने...

हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 18 Jun 2019 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम दहेड़ के निकट पुलिस ने छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पकड़ा गया। दो मौके से भाग निकले। मौके से एक बंदूक, दो तमंचे बने हुए तथा अधबने हथियार और बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी को जेल भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने मंगलवार को इस सफलता का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि बेवर थाना प्रभारी पहुप सिंह पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। सोमवार की देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दहेड़ मार्ग पर स्थित एक खेत में छापा मारा। जहां पुलिस ने हथियार बनाने की फैक्ट्री बरामद की। मौके से पुलिस ने एक देसी बंदूक, एक 315 बोर का तमंचा और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस कार्रवाई में पिंटू सिंह पुत्र किशनपाल निवासी सकत बेवर पकड़ा गया। वहीं किशन पुत्र कन्हैयालाल, कलीराम पुत्र छोटेलाल निवासी मानपुर हरी भाग निकले। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। बने अधबने हथियारों के साथ एक आरोपी पकड़ा गया है। भागे आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।

अजय शंकर राय एसपी, मैनपुरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें