मिट्टी खनन का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - करहल में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत के बावजूद प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीण परेशान हैं। वायरल वीडियो में जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर से सरकारी तालाब की मिट्टी का खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, बिजली विभाग द्वारा भेजा गया लाखों का बिल एक महिला के लिए चिंता का कारण बना है।

मिट्टी खनन का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

करहल। तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं गया था। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम से खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मिट्टी खनन का वायरल वीडियो ग्राम बाशा के मजरा मोहनपुर का बताया जा रहा है। सुबह के समय जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्रॉली व डंफर के माध्यम से सरकारी तालाब की मिट्टी का खनन किया जा रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली व डंफर से मिट्टी को भरकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है। ग्रामीणों द्वारा आपत्ति जताने पर लोग उक्त लोग उन्हें धमका रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने जल्द उक्त मामले का संज्ञान में लेकर कार्रवाई की मांग की。

बिजली के बिल की समस्या

मजदूर का आया लाखों का बिजली का बिल, उड़े होश

Voice of UP

करहल। ग्राम पंचायत कुतुबपुर बुजुर्ग के ग्राम नगला खुंडे निवासी शीला देवी ने बताया कि उसके पति के नाम पर बिजली विभाग द्वारा 3738683 रुपये का बिजली बिल भेज दिया है। महिला ने बताया कि उसके पति देवेंद्र सिंह का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। बिजली विभाग की इस लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस परिवार के पास खाने और बच्चों की पढ़ाई के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं हैं। वह लाखों रुपये का बिजली बिल कैस जमा करेगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर बिल सही नहीं कराया गया तो वह बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी

विहिप बजरंग दल का प्रशक्षिण वर्ग आज

मैनपुरी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का ऐतिहासिक प्रशिक्षण वर्ग 28 वर्ष बाद 23 मई को आगरा रोड स्थित एसबीआरएल विद्यालय में लगने जा रहा है। जिसमें बृजप्रांत के 29 जनपदों से कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेंगे। कार्यक्रम में दैवीय संपद मंडल के महामंडलेश्वर परमपूज्य हरिहरानंद जी महाराज भाग लेंगे। यह जानकारी अजय कुमार पांडेय ने देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने की अपील की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रामीणों ने किसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है?
ग्रामीणों ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।