सरकारी बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

Jan 17, 2026 06:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

Mainpuri News - किशनी। तहसील क्षेत्र में सरकारी बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।

सरकारी बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तहसील क्षेत्र में सरकारी बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत महोली शमशेरगंज के ग्राम प्रधान बलराज यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कुछ दबंग व्यक्तियों पर प्रशासनिक मिलीभगत के सहारे ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। अवैध कब्जे से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ग्राम पंचायत महोली शमशेरगंज में खसरा 4256 का कुल रकबा लगभग 20 बीघा 15 बिसा दर्ज है, जिसमें से 5 बीघा 15 बिसा भूमि ग्राम पंचायत की ऊसर भूमि के रूप में अभिलेखों में दर्ज है। आरोप है कि इस भूमि पर बिना विधिवत पैमाइश और सीमांकन कराए दो दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है।

प्रधान का कहना है कि पूर्व में केशवानंद महाराज द्वारा लगभग तीन बीघा से अधिक भूमि राष्ट्रपति के नाम दर्ज कराई गई थी जबकि शेष भूमि विभिन्न व्यक्तियों के नाम दर्ज है। आरोप है कि अब सरकारी भूमि को एक स्थान पर दर्शाकर उस पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। ग्रामीणों में यह चर्चा भी है कि पूरे मामले में प्रशासन का संरक्षण मिल रहा है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। प्रधान ने उपरोक्त खसरा की निष्पक्ष पैमाइश कराकर अवैध कब्जा तत्काल रोके जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।