मध्यस्थता केंद्र पर पति ने पत्नी पर बरसाए थप्पड़, मुकदमा
Mainpuri News - मैनपुरी। पुलिस मध्यस्थता केंद्र पर चल रहे मामले की सुनवाई के दौरान पति ने पत्नी पर जमकर थप्पड़ बरसाए।

पुलिस मध्यस्थता केंद्र पर चल रहे मामले की सुनवाई के दौरान पति ने पत्नी पर जमकर थप्पड़ बरसाए। गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल होने पर महिला पुलिसकर्मियों और वादकारियों ने पीड़िता को बचाया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ वर्ष 2023 में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी मध्यस्थता केंद्र पर सुनवाई चल रही है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नखतपुर थाना एलाऊ निवासी अनूपा पाल पुत्री श्रीपाल ने शिकायत की कि उसने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
जिसकी सुनवाई मध्यस्थता केंद्र पर चल रही है। मध्यस्थता केंद्र पर वह अपने पिता के साथ दी गई तारीख पर पहुंची थी जहां सुनवाई के दौरान उसका पति गाली गलौज देकर मारपीट करने लगा। शोरगुल होने पर वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों ने उसे बचाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति प्रवेंद्र पुत्र रामदास निवासी नगला परमाई थाना करहल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




