ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीपति और बहनोई ने मिलकर की थी प्रेमी की हत्या

पति और बहनोई ने मिलकर की थी प्रेमी की हत्या

20 दिसंबर को नामजदों ने नोएडा से लाकर कानपुर देहात के युवक की मैनपुरी में हत्या की थी। हत्यारोपियों ने उसका शव कुसमरा क्षेत्र के किठाह मार्ग पर एक...

पति और बहनोई ने मिलकर की थी प्रेमी की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीThu, 28 Jan 2021 03:18 AM
ऐप पर पढ़ें

20 दिसंबर को नामजदों ने नोएडा से लाकर कानपुर देहात के युवक की मैनपुरी में हत्या की थी। हत्यारोपियों ने उसका शव कुसमरा क्षेत्र के किठाह मार्ग पर एक खेत में फेंक दिया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो दिन पहले ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को किशनी पुलिस ने नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर ली। मृतक के जिस विवाहिता के साथ प्रेम संबंध थे उसी विवाहिता के पति और बहनोई ने गला घोंटकर हत्या की थी। आरोपियों ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है।

सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह ने बुधवार को इस घटनाक्रम का खुलासा किया। जानकारी दी कि कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के समायू निवासी विशाल का शव कुसमरा क्षेत्र में बरामद हुआ था। मृतक के पिता बसंत दिवाकर ने दो दिन पूर्व शव की पहचान की और नगला पांडेय थाना बेवर निवासी देवेंद्र पुत्र श्रीचंद्र दिवाकर तथा कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी कुल्दीप उर्फ विक्रम पुत्र राजेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ ने बताया कि जांच में पता चला कि मृतक विशाल अपनी विवाहित बुआ की पुत्री को भगाकर नोएडा ले गया था और वहीं उससे शादी कर ली थी। इससे उसका पति कुल्दीप नाराज हो गया था। उसने अपने बहनोई देवेंद्र के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की और आर्थिक मदद के बहाने विशाल को नोएडा में बुला लिया और उसे कुसमरा क्षेत्र में ले आए। जहां दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करके शव फेंक दिया।

डेढ़ वर्ष पूर्व विवाहिता को ले गया था मृतक

कुसमरा। हत्यारोपी कुल्दीप ने बताया कि 2015 में उसकी शादी शीला से हुई थी। दो पुत्रियां भी पैदा हो गई थी। डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी पत्नी को नोएडा ले गया था। इससे उसकी गांव में बदनामी हो रही थी। इस घटना में अश्वनी उर्फ भोले पुत्र दुर्गविजय निवासी तेजगंज थाना बेवर ने भी साथ दिया। 20 दिसंबर को हत्या करके सभी आरोपी भाग गए थे। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। फरार अश्वनी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें