ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीहिन्दुस्तान मिशन शक्ति: समूह से लोन लेकर नीतू डेयरी और मिठाई की दुकान खोली

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: समूह से लोन लेकर नीतू डेयरी और मिठाई की दुकान खोली

अहिरबा निवासी नीतू के घर में पहले से दूध की डेयरी संचालित थी। लेकिन डेयरी को गति नहीं मिल पा रही थी। दूध खरीदने के लिए रुपये कम पड़ रहे थे। जिससे...

हिन्दुस्तान मिशन शक्ति: समूह से लोन लेकर नीतू डेयरी और मिठाई की दुकान खोली
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 30 Nov 2020 03:17 AM
ऐप पर पढ़ें

नाम-नीतू

पेशा-दूध डेयरी

अहिरबा निवासी नीतू के घर में पहले से दूध की डेयरी संचालित थी। लेकिन डेयरी को गति नहीं मिल पा रही थी। दूध खरीदने के लिए रुपये कम पड़ रहे थे। जिससे अच्छा मुनाफा नहीं हो रहा था। दो वर्ष पूर्व नीतू स्वयं सहायता समूह से जुड़ी और यहीं से उनका काम सफल होने लगा। पहले उन्होंने समूह से ऋण लिया और दूध की डेयरी में लगा दिया। जिससे दूध खरीदने की क्षमता बढ़ गई और अच्छा फायदा हुआ। कुछ दिनों काम चलने के बाद इसी के सहारे उन्होंने मिठाई की दुकान भी खोल ली। डेयरी पर दूध पर्याप्त होता है इसलिए मिलावट की गुंजाइश नहीं है। यही भरोसा गांव और आसपास गांव के लोगों में हो गया। अब उनके यहां आसपास गांवों के लोग मिष्ठान खरीदने पहुंचते हैं। नीतू का कहना है कि समूह से जुड़कर उनकी दशा ही बदल गई है। घर परिवार बहुत अच्छे से चल पा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें