कार की टक्कर से हाइटेंशन लाइन का पोल क्षतिग्रस्त

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

एलाऊ। कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर स्थित एलाऊ थाने के समीप शनिवार की सुबह एक अज्ञात कार की टक्कर से हाइटेंशन लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया।

कार की टक्कर से हाइटेंशन लाइन का पोल क्षतिग्रस्त

कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर स्थित एलाऊ थाने के समीप शनिवार की सुबह एक अज्ञात कार की टक्कर से हाइटेंशन लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बिजली के तार नीचे झूलने लगे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार अज्ञात कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर लगे बिजली के तार नीचे लटक गए। घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण जगतपुर, चौहानपुर सहित आसपास के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय बिजली न होने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द नया पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे क्षतिग्रस्त पोल और नीचे लटक रहे तार किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, इसलिए विभाग को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।