ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीतेज रफ्तार कार ने घास लेने जा रही महिलाओं को रौंदा, दो की मौत

तेज रफ्तार कार ने घास लेने जा रही महिलाओं को रौंदा, दो की मौत

शनिवार को तड़के कुरावली घिरोर मार्ग पर घास लेने जा रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई तथा दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद...

तेज रफ्तार कार ने घास लेने जा रही महिलाओं को रौंदा, दो की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 23 May 2020 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को तड़के कुरावली घिरोर मार्ग पर घास लेने जा रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई तथा दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सैफई भेजी गई दूसरी महिला ने भी दम तोड़ दिया।

घटना शनिवार की सुबह सात बजे की है। कुरावली घिरोर मार्ग पर कुरावली की तरफ से घिरोर जा रही तेज रफ्तार बैगनआर कार संख्या (यूपी 84 वाई 9970) ने ग्राम सोनई के निकट पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से 52 वर्षीय श्याममूर्ति पत्नी मूलचंद निवासी सोनई की मौत हो गई तथा अरविंद कुमारी पत्नी चंद्रपाल निवासी सोनई गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर पहुंची कुरावली पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उपचार के दौरान अरविंद कुमारी की भी मौत हो गई। उधर गड्ढे में कार पलटने के बाद कार चालक निकल कर भाग निकला। अज्ञात कार चालक के खिलाफ परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से निकलवाकर थाने में खड़ा करा लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें