ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीदीवानी में 16 कक्षीय न्यायालयों का किया गया उदघाटन

दीवानी में 16 कक्षीय न्यायालयों का किया गया उदघाटन

शुक्रवार को मैनपुरी आए प्रशासनिक न्यायाधीश ने दीवानी परिसर में विभिन्न न्यायालय कक्षों का उदघाटन किया। जिले के न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रशासनिक न्यायाधीश ने दीवानी परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने...

दीवानी में 16 कक्षीय न्यायालयों का किया गया उदघाटन
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीFri, 05 Jul 2019 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

मैनपुरी। शुक्रवार को मैनपुरी आए प्रशासनिकन्यायाधीश ने दीवानी परिसर में विभिन्न न्यायालय कक्षों का उद्घाटन किया।इस अवसर पर जिले के न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रशासनिक न्यायाधीश ने दीवानी परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रशासनिक न्यायाधीश ने दीवानी परिसर में एडीआर कक्ष का उदघाटन भी किया। उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण कर जेल अधीक्षक को सुधार के निर्देश दिए।

शुक्रवार को प्रशासनिक न्यायाधीश अनिल कुमार ने जिला जज विजेंद्र सिंह के साथ दीवानी परिसर में नवनिर्मित 11 कक्षीय भवन और 5 कक्षीय भवन के अलावा एडीआर कक्ष का उदघाटन किया। इन कक्षों के निर्माण से दीवानी परिसर में वादों की सुनवाई के दौरान सहूलियत होगी। न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए इन कक्षों में बेहतर इंतजाम किए गए हैं। न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रशासनिक न्यायाधीश ने दीवानी परिसर में पौधे भी रोपित किए। इस अवसर पर जिला जज विजेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, रामकिशोर पांडेय, मनमोहन सिंह, तेंद्र पाल सिंह, तरुण कुमार, अखिलेश कुमार, शक्ति सिंह, ममता सिंह, अवनीश गौतम, तरन्नुम खान आदि न्यायाधीश भी मौजूद रहे। दीवानी बार के पदाधिकारियों ने भी प्रशासनिक न्यायाधीश से मुलाकात की।

जेल में बेहतर व्यवस्थाएं करने के दिए निर्देश : प्रशासनिक न्यायाधीश ने जिला जज के साथ मैनपुरी कारागार का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय चेक किया। उन्होंने जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा से जेल के बंदियों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कुछ बंदियों से भी बात की। जेल अधीक्षक को जिला कारागार में बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें