Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsGrand Welcome for Vidya Jyoti Gyan Rath at Adinath Digambar Jain Temple
भारत भ्रमण पर निकले विद्या ज्ञान ज्योति रथ का हुआ भव्य स्वागत

भारत भ्रमण पर निकले विद्या ज्ञान ज्योति रथ का हुआ भव्य स्वागत

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी में भारत भ्रमण पर निकले विद्या ज्योति ज्ञान रथ का आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। 108 विद्यासागर महाराज की प्रतिमा सहित रथ का स्वागत जैन समाज द्वारा किया गया। आचार्य विद्यासागर की यादगार को जीवंत रखने के लिए मूकमाटी ग्रंथ का प्रचार हो रहा है।

Jan 15, 2026 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

मैनपुरी। भारत भ्रमण पर निकले विद्या ज्योति ज्ञान रथ का गुरुवार को करहल रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष अनंत कुमार जैन, महामंत्री विशाल जैन, सौरभ जैन, तरुण जैन, शैलेश मोदी ने अगवानी की। 77 वर्षों के संपूर्ण जीवन वृतांत पर आधारित म.प्र.के जिला सागर म्यूजियम हीरापुर से श्री विद्या ज्योति ज्ञान रथ का आगमन हुआ। रथ में विराजमान 108 विद्यासागर महाराज की प्रतिमा व चरण चिन्ह विराजमान थे। जैन समाज के लोगों ने रथ का भव्य स्वागत करते हुए चित्र का अनावरण, पाद प्रक्षालन, दीप प्रज्जवलन कर सौभाग्य प्राप्त किया। पंडित अनंत कुमार जैन ने बताया कि आचार्य विद्यासागर की यादगार को जीवंत रखने के लिए भारत में मूकमाटी ग्रंथ का प्रचार हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रथ निर्देशक व ज्योतिषाचार्य संदीप जैन ने बताया कि द्रोणगिरी के निकट हीरापुर जिला सागर में 15 एकड़ भूमि पहाड़ पर गुरु विद्यामंदिर म्यूजियम का, विशालकाय संतशाला, गौशाला आदि का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें आचार्य का स्टेच्यू, फोटो फ्रेम व 3डी होमथियेटर के माध्यम से चरित्र चित्रण किया जाएगा। साथ में एक ध्यान मंदिर विराजमान रहेगा। इस मौके पर सुनील जैन, आदेश जैन, प्रमोद जैन, सौरभ जैन, तरुण जैन, अर्पित जैन, प्रशांत जैन, संजीव, रेखा जैन, सुमन जैन, मीना जैन, स्वाति जैन, बेबी, शालिनी जैन, साक्षी जैन, आरती जैन, अनुष्का जैन आदि मौजूद रहे।