सुबह 8.30 बजे कार्यालयों में, 10 बजे स्कूलों में होगा ध्वजारोहण
Mainpuri News - मैनपुरी। आज जिलेभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। शनिवार की देर रात तक इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

आज जिलेभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। शनिवार की देर रात तक इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मैनपुरी शहर की सड़कें तिरंगा रोशनी से जगमगाती रही। चौराहों, तिराहों को आकर्षक तिरंगा रोशनी से सजाया गया। आज सुबह 8 बजे डीआईओएस, बीएसए, सीओ नगर के संयोजकत्व में प्रभात फेरी, नगर पालिका परिषद में शहीदों के स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रातः 8.30 बजे सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण होगा। राष्ट्रगान, सामूहिक प्रतिज्ञा तथा राष्ट्रीय भावना से प्रेरित कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएंगे। सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम से ब्रह्मदेव मंदिर तक 3 किमी दौड़ का आयोजन होगा। प्रातः 9.30 बजे पुलिस लाइन में भव्य पुलिस परेड एवं अन्य सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एसपी के संयोजकत्व में किया जाएगा। प्रातः 10 बजे समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सामूहिक प्रतिज्ञा तथा राष्ट्रीय भावना से प्रेरित कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।