मेघनाद लक्ष्मण में युद्ध, मेघनाद के साथ सुलोचना हुई सती
Mainpuri News - मैनपुरी। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के आगरा रोड रामलीला मैदान में चल रही श्री रामलीला में गुरुवार की देर शाम लक्ष्मण शक्ति और सुलोचना सती

श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के आगरा रोड रामलीला मैदान में चल रही श्री रामलीला में गुरुवार की देर शाम लक्ष्मण शक्ति और सुलोचना सती की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने मंचन करते हुए दर्शाया कि अंगद ने लंका से वापस आकर रामजी को सारी बात बताई। जिसके बाद युद्ध शुरू होता है। रावण के पुत्र मेघनाद और लक्ष्मण में भीषण युद्ध होता है। युद्ध के दौरान जब मेघनाद किसी प्रकार भी लक्ष्मण को परास्त नहीं कर पाता तब वह लक्ष्मण पर शक्ति का प्रयोग करता है, जिससे लक्ष्मण मुर्छित हो जाते हैं। हनुमान जी लंका से सुशेन वैद्य को लाते हैं और उनके बताने पर संजीवनी बूटी लाते हैं, जिससे लक्ष्मण की मुर्छा खत्म होती है।
इसके बाद युद्ध में लक्ष्मण मेघनाद का वध कर देते हैं। अपने पति की चिता के साथ सुलोचना सती हो जाती है। इससे पहले कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मंत्री सुरेश चंद्र बंसल बीनू और कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर लीला का शुभारंभ किया। इस दौरान नरेंद्र राठौर, अजय गुप्ता, ओम कुमार सिंह चौहान एड़, मनोज चौहान, नरेंद्र सिंह राठौर बाबाजी, कुलदीप सिंह, अंशू चौहान, उदय प्रताप, वंश तिवारी, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। शहरी की रामलीला में आज शुक्रवार की शाम सात बजे भगवान राम और रावण में घनघोर युद्ध होगा। रावण का पुतला दहन किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




