Mainpuri News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकाली जाएगी शोभायात्रा
Mainpuri News: मैनपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिला यादव महासभा के पदाधिकारियों ने दीवानी रोड स्थित यादव भवन पर वार्ता कर शोभा

Mainpuri News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिला यादव महासभा के पदाधिकारियों ने दीवानी रोड स्थित यादव भवन पर वार्ता कर शोभायात्रा की जानकारी दी। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव ने बताया कि चार सितंबर को शहर में योगीनाथ श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शहर में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके लिए शहर, कस्बा और गांव-गांव लोगों आमंत्रित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चार सितंबर को शहर के करहल चौराहा से योगीनाथ श्रीकृष्ण की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभा यात्रा शहर के बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, सिटी डाकघर, क्रिश्चियन तिराहा, ईशन नदी पुल होकर गुजरेगी।
शोभा यात्रा का समापन दीवानी रोड स्थित यादव महासभा के सभा भवन पर होगा। यहां स्थापित मंदिर प्रांगण में पूजा पाठ भी किया जाएगा। रावल सिंह ने यादव समाज के साथ ही जिले के सभी वर्ग और जाति के लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की है।


