कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मैनपुरीकिशनी। ग्राम कटरा समान स्थित शिव मंदिर, गोविंद शिवाला पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

ग्राम कटरा समान स्थित शिव मंदिर, गोविंद शिवाला पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं और श्रद्धालु भजन-कीर्तन व जयघोष करते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरे, जहां पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कथा के प्रथम दिन वृंदावन से आईं कथावाचिका दिव्यांशी ने धुंधकारी और अजामिल के प्रसंग सुनाए। उन्होंने बताया कि कुसंगति से भटके अजामिल का अंतिम समय में नारायण नाम स्मरण से उद्धार हुआ, वहीं बुरे कर्मों के कारण प्रेत योनि में भटके धुंधकारी को भागवत श्रवण से मुक्ति मिली।
ये भी पढ़ें:कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


