Mainpuri News: मैनपुरी से आठ उप जिलाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: मैनपुरी। सरकार की नई तबादला नीति के तहत जिले में चार वर्ष पूरे करने वाले उपजिलाधिकारियों के तबादले कर दिए गए।

Mainpuri News: मैनपुरी से आठ उप जिलाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

Mainpuri News: सरकार की नई तबादला नीति के तहत जिले में चार वर्ष पूरे करने वाले उपजिलाधिकारियों के तबादले कर दिए गए। मैनपुरी की छह तहसीलों में कार्यरत पांच उपजिलाधिकारियों और तीन अतिरिक्त उपजिलाधिकारियों के तबादले की सूची सोमवार को जारी कर दी गई। सोमवार को एसडीएम घिरोर अंजली सिंह को एसडीएम ललितपुर के पद पर भेजा गया है। वहीं एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और एसडीएम सुप्रिया गुप्ता को कानपुर देहात ट्रांसफर किया गया है। एसडीएम ध्रुव शुक्ला मैनपुरी से गाजीपुर भेजे गए हैं। एसडीएम किशनी गोपाल शर्मा को बरेली का एसडीएम बनाया गया है। अतिरिक्त एसडीएम प्रसून कश्यप को मैनपुरी से चित्रकूट, एसडीएम संध्या शर्मा को मैनपुरी से शाहजहांपुर, एसडीएम भोगांव नीरज द्विवेदी को भोगांव से संभल, एसडीएम कुरावली से शिवनरेश को कुरावली से हरदोई ट्रांसफर किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।