तालाब को कब्जामुक्त कराने को धरना पर बैठा युवक

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। थाना दन्नाहार के ग्राम त्रिलोकपुर निवासी गौरव सिंह चौहान गांव के तालाब को कब्जामुक्त कराने को लेकर बुधवार दोपहर तालाब के बीच धरने पर बैठ गए।

तालाब को कब्जामुक्त कराने को धरना पर बैठा युवक

थाना दन्नाहार के ग्राम त्रिलोकपुर निवासी गौरव सिंह चौहान गांव के तालाब को कब्जामुक्त कराने को लेकर बुधवार दोपहर तालाब के बीच धरने पर बैठ गए। प्रशासन पर आरोप लगाया कि गांव के तालाब की भूमि पर प्रभावशाली लोगों द्वारा लंबे समय से कब्जा किया गया है, लेकिन कार्रवाई केवल कमजोर लोगों पर की जा रही है। धरना पर बैठे गौरव सिंह चौहान ने बताया कि अभिलेखों में 50 बीघा भूमि तालाब के रूप में दर्ज है, जिस पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत उसने नायब तहसीलदार से कर तालाब को कब्जामुक्त कराने की मांग की थी।

शिकायत के बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जेसीबी से उनके पुराने मकान व एक किसान के खेत में खुदाई कराई गई। उन्होंने कहा कि यदि उनका मकान तालाब की भूमि पर है तो उन्हें कार्रवाई से आपत्ति नहीं है, लेकिन जब कुछ प्रभावशाली लोगों की भूमि की बारी आई तो कार्रवाई रोक दी गई। इसी बात का विरोध करने पर उनका प्रार्थना पत्र फाड़ दिया गया और मुकदमा में फंसाने की धमकी दी गई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।