Mainpuri News: वारिस अली की हत्या में पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: कुरावली। थाना क्षेत्र में करीब 12.5 बीघा बेशकीमती जमीन के विवाद में 90 वर्षीय वारिस अली की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर

Mainpuri News: वारिस अली की हत्या में पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Mainpuri News: थाना क्षेत्र में करीब 12.5 बीघा बेशकीमती जमीन के विवाद में 90 वर्षीय वारिस अली की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उक्त आरोपी गिरोह बनाकर गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ लेने के लिए अपराध करते थे। नगर के मोहल्ला कौआटोला निवासी वारिस अली पुत्र अब्दुल्ला की हत्या के मामले में 24 मई 2026 को मृतक की पुत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस की जांच में अरुण कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम रसेमर, रविंद्र पुत्र भीष्मपाल सिंह निवासी ग्राम प्रेमपुरा, अभिषेक पुत्र सुधीर निवासी ग्राम फतेहजंगपुर, ऋषिबाबू पुत्र शीतल सिंह निवासी ग्राम नगरपुर बेवर, विमलेश सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र चन्द्रशेखर सिंह निवासी ग्राम नगला गढ़ू बेवर के नाम सामने आए थे।

पुलिस ने बताया कि वारिस अली के पास हाईवे किनारे करीब 12.5 बीघा जमीन थी, जिसे लेकर अरुण कुमार से विवाद चल रहा था। आरोप है कि जमीन पर कब्जा और उसे हासिल करने की नीयत से आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। 19 मई को आरोपियों ने वारिस अली की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से नेशनल हाईवे की सर्विस रोड के पास फतेहजंगपुर क्षेत्र में फेंक दिया था। जांच के दौरान पांचों आरोपियों की भूमिका सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमैनपुरीMainpuri News: वारिस अली की हत्या में पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई