Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsGang Attack on Youth and Relative Police File Case Against Accused
दबंगों ने चचेरे भाइयों पर बोला जानलेवा हमला, मुकदमा

दबंगों ने चचेरे भाइयों पर बोला जानलेवा हमला, मुकदमा

संक्षेप:

Mainpuri News - एलाऊ। खेत से घर लौट रहे युवक तथा उसके ताऊ के लड़के पर गांव के ही दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

Sat, 13 Sep 2025 07:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

खेत से घर लौट रहे युवक तथा उसके ताऊ के लड़के पर गांव के ही दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला दर्ज होते ही आरोपी गांव से भाग निकले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम पढ़ीना निवासी भूपेंद्र पुत्र अल्केश ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि वह अपने खेतों से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में उसके प्लॉट के निकट गांव के ही दबंग मिल गए और उन्होंने उसे और उसके ताऊ के लड़के उपेंद्र के साथ गाली गलौज करके मारपीट की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शोरगुल होने पर आरोपी तमंचे लहराते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी अवनीश कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की तहरीर पर मोहित, नानक चंद्र, प्रबल प्रताप, अनुराग पुत्रगण आसाराम के खिलाफ मारपीट, घायल करने और मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जल्द उनकी गिरफ्तारी होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।