Mainpuri News: गुलशन बने मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता
Mainpuri News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेला ग्राउंड गणेश मंदिर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुलशन यादव ने पहले स्थान पर कब्जा किया। आयोजक समिति ने विजेताओं को नकद पुरस्कार और सम्मान पत्र दिए। बरनाहल के थाना परिसर में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।

Mainpuri News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कस्बा के मेला ग्राउंड गणेश मंदिर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के विवेक मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच गुलशन यादव निवासी ग्राम बहेरा ने सफलतापूर्वक मटकी को फोड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। आयोजक समिति ने विजेता को नकद पुरस्कार व सम्मान पत्र प्रदान किया। वहीं अन्य युवाओं को भी नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजक सजल अग्रवाल सुधीर कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में टीमवर्क, साहस व सामाजिक एकता की भावना को बढ़ावा मिलता है। प्रशांत अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मंगल अग्रवाल, रजनेश कुमार व अतुल पालीवाल मौजूद रहे。
धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
बरनाहल के थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी व झांकियों से सजाया गया। रात में 12 बजते ही पूरा थाना परिसर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयघोष से गूंज उठा। प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह व महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने आरती उतारी। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, विवेक मिश्रा, अरविंद यादव, राहुल चाहर, पीयूष कुमार, नवनीत, रति उपाध्याय, आरक्षी संतोष कुमारी व लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।


