
निशुल्क ओ लेवल व सीसीसी कोर्स के लिए करें आवेदन
Mainpuri News - मैनपुरी। पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से निशुल्क ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण मिलेगा।
पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से निशुल्क ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण मिलेगा। द्वितीय चरण के ऑनलाइन आवेदन 30 अक्तूबर तक किए जाएंगे। स्टेशन रोड स्थित एसडी कंप्यूटर एजूकेशन इंस्टीट्यूट के संचालक विजय कुमार बताते हैं कि 2024-25 में चयनित संस्थानों में यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण की पात्रता के लिए एक लाख रुपये वार्षिक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा मान्य होगी। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षिक आर्हता 12वीं पास होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र की प्रति के साथ समस्त शैक्षिक व अन्य अभिलेखों सहित हार्डकॉपी को कार्यालय में जमा करना होगा। विजय कुमार ने बताया कि इंस्टीट्यूट पर अभी 84 विद्यार्थियों को ओबीसी विभाग की ओर से निशुल्क ओ लेवल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इच्छुक विद्यार्थी उपरोक्त कागजत व दो फोटो के साथ इंस्टीट्यूट पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




