नौकरी के नाम पर चार लोगों से की गई 11 लाख की ठगी, मुकदमा
मैनपुरी। जिला अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर और डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर के पदों पर नियुक्ति का झांसा देकर दो युवकों से पांच लाख रुपये की ठगी कर गी गई।

जिला अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर और डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर के पदों पर नियुक्ति का झांसा देकर दो युवकों से पांच लाख रुपये की ठगी कर लगी गई। आरोपियों ने युवकों से ऑनलाइन और नकद रुपये झांसा देकर लिए। नौकरी नहीं मिली तो रुपये मांगे गए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने और मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रवर त्रिपाठी पुत्र सुशील कुमार निवासी बैंक कालोनी मैनपुरी, रवि पाठक पुत्र सुधीर पाठक निवासी आवास विकास कालोनी मैनपुरी ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उन दोनों ने रुचि यादव पत्नी ऋषी यादव, ऋषी यादव पुत्र लेखपाल निवासी जौराई धरमंगदपुर थाना कुर्रा से नौकरी दिलाने की बात की।
ये आरोपी प्रवर त्रिपाठी के मकान में किराए पर रहते थे। उन्हें डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर के पद पर जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया और प्रवर त्रिपाठी से ढाई लाख रुपये ले लिए। एक लाख 72 हजार रुपये ऑनलाइन नौ बार में 10 जून 2025 से 23 जनवरी 2026 के बीच लिए गए। शेष 80 हजार रुपये नकद दिए गए। रवि पाठक को जिला अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर बनवाने के लिए सात अप्रैल 2025 को तीन लाख रुपये ले लिए गए। जब इन्हें नौकरी नहीं मिली तो न तो धनराशि वापस की गई और न ही नौकरी के संबंध में कोई बात की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


