गोदभराई के बाद तय हुई शादी की तारीख, फिर कर दिया मना

Feb 13, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

Mainpuri News - एक युवक ने एलाऊ थाना में शादी का झांसा देकर रुपये और सामान हड़पने की शिकायत की है। लड़की पक्ष ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी है और युवक को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोदभराई के बाद तय हुई शादी की तारीख, फिर कर दिया मना

एलाऊ। शादी का झांसा देकर रुपये और सामान हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। लड़की पक्ष ने लड़की की शादी अब अन्य स्थान दूसरे युवक के साथ तय कर दी है। युवक ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। बुलंदशहर के देवीपुरा प्रथम गली नंबर-2 निवासी गौतम कुमार पुत्र रामनिवास ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसका रिश्ता एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम निरंजनपुर में तय हुआ था।

दोनों परिवारों की सहमति के बाद 20 जुलाई 2024 को गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। जिसमें लड़की पक्ष को सोने-चांदी के आभूषण, नकद 15 हजार रुपये सहित अन्य उपहार दिए गए। इसके अलावा कपड़े, फल-मिठाई व अन्य कार्यक्रमों में करीब 50 हजार रुपये खर्च किए गए। लड़की पक्ष ने शादी की तारीख 30 अप्रैल 2025 तय की और उसी के अनुसार उसने तैयारियां शुरू कर दीं। शादी की तैयारी के नाम पर उससे 10 हजार रुपये ऑनलाइन व 48 हजार रुपये नकद भी लिए गए। इसके बावजूद लड़की पक्ष लगातार शादी को टालता रहा। पुलिस ने कहा, शुरू कराई जांच पीड़ित का कहना है कि बीते 11 फरवरी को उसे जानकारी मिली कि उपरोक्त युवती की शादी किसी अन्य स्थान पर तय कर दी गई है। जब पीड़ित ने अपने रुपये और सामान वापस मांगे तो लड़की पक्ष के सुमित सिंह, सागर, प्रशांत और गोविंद ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अवनीश त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामला सही होने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।