
बिना पास के लकड़ी ले जा रहा ट्रक पकड़ा, वसूला जुर्माना
संक्षेप: Mainpuri News - मैनपुरी। वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने आम की लकड़ी को लादकर ले जा रहे ट्रक को बरामद किया है।
वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने आम की लकड़ी को लादकर ले जा रहे ट्रक को बरामद किया है। कुरावली थाना क्षेत्र से ट्रक को रात के समय पकड़ा गया। ट्रक में ले जायी जा रही लकड़ी के संबंध में ट्रांजिस्ट पास नहीं था। जिसके चलते जुर्माना वसूलकर ट्रक को छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी उड़न दस्ता प्रवेंद्र कुमार वन दरोगा दिलीप यादव सहित अन्य हमराह के साथ मंगलवार की रात कुरावली क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी जीटी रोड से एक ट्रक को बरामद किया गया। ट्रक में लकड़ी भरी हुई थी। पूछताछ में चालक लकड़ी के संबंध में कोई जवाब नहीं दे पाया।

वन विभाग की टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर सामाजिक वानिकी कार्यालय परिसर में खड़ा कराया। बुधवार को ट्रक चालक ने लकड़ी के संबंध में कागजात प्रस्तुत किए। लेकिन चालक के पास लकड़ी एक जिले से दूसरे जिले में ले जाने ट्रांजिस्ट पास नहीं था। वन क्षेत्राधिकारी (उड़न दस्ता) प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक आम की लकड़ी सीतापुर से लादकर सहारनपुर जा रहा था। ट्रक चालक के पास ट्रांजिस्ट पास नहीं था। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश वन उपज अभिवहन नियमावली-1978 की धारा 3 व 28 के अंतर्गत एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना वसूल कर ट्रक को जाने दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




