Mainpuri News: दूषित बर्फी, लड्डू, फिंगर चिप्स कराए नष्ट, दो नमूने संग्रहित
Mainpuri News: मैनपुरी। स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण मिष्ठान व खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों इसके लिए खाद्य विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया।

Mainpuri News: स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण मिष्ठान व खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों इसके लिए खाद्य विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने मैनपुरी शहर, भोगांव, बेवर में कार्रवाई की। कई दुकानों पर दूषित बर्फी, बूंदी लड्डू मिले, जिन्हें नष्ट करा दिया। रंगीन फिंगर चिप्स भी नष्ट कराए गए। नमूने लिए गए। जिन दुकानदारों के कार्यशाला में गंदगी पाई गई, उन्हें चेतावनी दी गई। इसके साथ ही दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरखा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार व इंद्रजीत सिंह ने शहर के ईशन नदी पुल स्थित विपिन मिष्ठान भंडार, महावीर स्वीट्स, सोनू मिष्ठान भंडार पर छापेमारी की।
विपिन मिष्ठान भंडार पर लगभग 20 किलो दूषित लड्डू पाए गए, जिन्हें नष्ट करा दिया गया। महावीर स्वीट्स पर 25 किलो खराब बर्फी व जलेबी नष्ट कराई गई। करहल चौराहा स्थित उदयवीर स्वीट्स, कन्हैया स्वीट्स, राजेश मिष्ठान भंडार को चेक किया। राजेश मिष्ठान भंडार के स्टोर व फ्रिज में अत्यधिक गंदगी पाई गई तथा खाद्य पदार्थों का असुरक्षित भंडारण पाया गया। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। उदयवीर मिष्ठान भंडार पर संग्रहीत खराब पांच किलो घेवर को नष्ट कराया। कन्हैया मिष्ठान भंडार से दो किलो खराब चटनी नष्ट कराई। आगरा रोड ब्रह्मदेव मंदिर स्थित ब्रह्मदेव मिष्ठान भंडार पर 10 किलो पुरानी दूषित मिठाई व जलेबी नष्ट कराई। लाला मिष्ठान भंडार से बूंदी लड्डू का नमूना लिया।


