ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीबाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित

बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित

जिलाधिकारी यशवंत राव ने बताया कि विभिन्न जनपदों में बाढ़ के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिए गृह विभाग, सिंचाई विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा पशुपालन विभाग के अधीन प्रदेश...

बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीThu, 24 Aug 2017 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलाधिकारी यशवंत राव ने बताया कि विभिन्न जनपदों में बाढ़ के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिए गृह विभाग, सिंचाई विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा पशुपालन विभाग के अधीन प्रदेश सरकार द्वारा शासन एवं निदेशालय स्तर पर बाढ़ कन्ट्रोल रूम स्थापित किये गये जो 24 घंटे चालू हैं। जिनके दूरभाष नंबर 9454400006, 0522-2239295 हैं।लोक अदालत अब 17 को मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार सिंह ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत 9 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत अब 17 सितंबर को आयोजित होगी। पंचायत सम्मेलन आजमैनपुरी। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के तहत भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर जिला पंचायत स्तरीय पंचायत सम्मेलन आज 10 बजे से नुमाइश पंडाल में आयोजित होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें