टेंट हाउस गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
Mainpuri News - करहल के किशनी रोड स्थित टेंट हाउस गोदाम में आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। स्थानीय लोगों ने गोदाम के मालिक को सूचित किया, लेकिन जब तक फायर बिग्रेड पहुंची, तब तक सब कुछ जल चुका था।

करहल। किशनी रोड स्थित टेंट हाउस की गोदाम में आग लग गई। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गई। आग किस कारण लगी, जिसकी जानकारी नहीं हुई है। जब तक फायर बिग्रेड की टीम पहुंची थी, तब तक सामान जलकर राख हो गया था। गुरुवार को किशनी रोड स्थित चौधरी टेंट हाउस गोदाम के मालिक अरविंद यादव ने बताया कि बीती रात अज्ञात कारणों के चलते गोदाम में आग लग गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने उसे फोन द्वारा दी। जब तक वह दुकान पर पहुंचा और फायर बिग्रेड का सूचना दी, तब आग की लपटें आसमान छू रहीं थी और सामान धूं-धू कर जल रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया था।डांस कर रहे युवक को पीटाकरहल। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विजई निवासी केवल सिंह पुत्र हरी सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गांव में डीजे बज रहा था। कुछ लोग मिट्टी से होली खेल रहे थे। तभी नीतेश पुत्र देशराज आया और डांस करने लगा। जिसके बाद चंद्रशेखर, कृष्णा, रामवीर, धर्मवीर आए और उसकी मारपीट कर दी। बचाने आई करिश्मा को भी मारा पीटा। मारपीट से दोनों के गंभीर चोट आई हैं। तहरीर पर पुलिस ने उक्त आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


