शादी से पहले मुकरा वर पक्ष, लाखों लेने के बाद तोड़ा रिश्ता

Feb 16, 2026 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - किशनी। जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव अलीपुर समथर निवासी विजय सिंह पुत्र जगदीश नारायण शाक्य ने पुलिस को दी तहरीर में गहरी पीड़ा व्यक्त की है।

शादी से पहले मुकरा वर पक्ष, लाखों लेने के बाद तोड़ा रिश्ता

जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव अलीपुर समथर निवासी विजय सिंह पुत्र जगदीश नारायण शाक्य ने पुलिस को दी तहरीर में गहरी पीड़ा व्यक्त की है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बेटी की शादी गांव मुकुटपुर हरचंदपुर निवासी विनय पुत्र दिनेश शाक्य के साथ तय की थी। दिसंबर माह में शादी रुकाई के दौरान उन्होंने 51 हजार रुपये नकद तथा 6 हजार रुपये नजर भेंट के रूप में दिए थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि 10 फरवरी को वह स्वयं लड़के के घर जाकर साढ़े तीन लाख रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी और जंजीर देकर आए।

परिवार ने भरोसा दिलाया कि 18 फरवरी को तय तिथि पर धूमधाम से विवाह होगा। घर में तैयारियां जोरों पर थीं, रिश्तेदारों को निमंत्रण दिए जा चुके थे और बेटी ने भी नए जीवन के सपने संजो लिए थे। लेकिन अब अचानक किसी बात से नाराज होकर वर पक्ष ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इससे लड़की पक्ष पर सामाजिक और आर्थिक दोनों तरह का गहरा आघात पहुंचा है। विजय सिंह ने इसे विश्वासघात बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।