
डीसीएम में घुसी तेज रफ्तार अपाचे बाइक, युवक की मौत
Mainpuri News - बेवर। थाना क्षेत्र के एनएच-34 बाईपास पर सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक पीछे से खड़ी डीसीएम में जा घुसी।
थाना क्षेत्र के एनएच-34 बाईपास पर सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक पीछे से खड़ी डीसीएम में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम को कब्जे में लेकर मृतक का शव मोर्चरी भेज दिया। घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी बेवर लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम महटोली निवासी 20 वर्षीय निशांत पुत्र शंकर अपने साथी के साथ बेवर से भोगांव जा रहा था।

तभी ग्राम खिरिया के सामने एनएच-34 बाईपास पर तेज रफ्तार अपाचे बाइक उनकी डीसीएम में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि निशांत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर लिखे जाने तक घायल का नाम पता नहीं चल सका था। डीसीएम झांसी से मूंगफली लादकर बदायूं जा रही थी। रास्ते में रस्सी ढीली होने के कारण कुछ बोरे हाईवे पर गिर गए थे, जिन्हें चालक ने हाईवे किनारे ग्राम खिरिया के सामने डीसीएम में लादने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




