
जोत के आधार पर किसानों को बिक्री करें खाद, कैश मेमो दी जाए
Mainpuri News - मैनपुरी में किसान फसलों में अधिक उत्पादन के चक्कर में डीएपी और यूरिया खाद का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे मृदा पर विपरीत असर पड़ रहा है। कृषि अधिकारी ने किसानों को संतुलित मात्रा में खाद का उपयोग करने और संबंधित दुकानदारों को उचित बिक्री नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
मैनपुरी। फसलों में डीएपी, यूरिया खाद का अधिक इस्तेमाल हो रहा है। किसान अधिक उत्पादन की चाह में अधिक खाद का डाल रहे हैं। जिससे मृदा पर विपरीत असर पड़ रहा है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान ने थोक व फुटकर दुकानदारों के साथ बैठक की और किसानों को संतुलित मात्रा में खाद वितरण के निर्देश दिए। पीएम प्रणाम योजना के अंतर्गत यूरिया, डीएपी खादों के संतुलित उपयोग और उर्वरकों के पोषक तत्वों को अन्य उर्वरक के माध्यम से पूर्ति किया जाना है ताकि मृदा और पर्यावरण की गुणवत्ता बनी रहे। कृषि अधिकारी ने कहा कि दुकानदार खाद व बीज का लाइसेंस दुकान पर लगाएं।
खाद और बीज निर्धारित मूल्य पर बिक्री किया जाए। बीज बिक्री के समय किसान को रसीद दी जाए। विक्रेता अपनी दुकान पर स्टॉक, रेट बोर्ड पर प्रदर्शित करें। खाद की बिक्री किसानों को जोत के अनुसार करें और बिक्री रजिस्टर अपडेट रखें। कृषि अधिकारी ने किसानों से भी अपील की कि वह संतुलित खाद का ही इस्तेमाल करें। किसी तरह की अफवाह में न आएं और न ही खाद का भंडारण करें। अपनी जोत के आधार पर खाद लें, इसके साथ ही कैश मेमो भी अवश्य प्राप्त करें। यदि किसी प्रकार की किसी को समस्या हो तो मोबाइल नंबर पर 7839882673 पर संपर्क कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




