Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsFarmers Union Meeting Highlights Fertilizer Shortage and Power Issues in District
किसानों को समय पर मिले खाद और बिजली

किसानों को समय पर मिले खाद और बिजली

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में आयोजित हुई।

Aug 21, 2025 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में आयोजित हुई। बैठक में कहा गया कि जिले में यूरिया और डीएपी खाद के लिए किसान दर-दर घूम रहा है लेकिन उसे खाद नहीं मिल रही। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही। बैठक के उपरांत किसानों ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम के नाम राजस्व अधिकारी ध्रुव शुक्ला को सौंपा। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष नीरज यादव के नेतृत्व में किसानों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि जनपद में खाद की ओवररेट बिक्री शुरू हो गई है। थोक विक्रेता रिटेलर दुकानदारों को लगेज के साथ ओवररेट खाद बेच रहे है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे दुकानदार किसानों को महंगी खाद बेच रहे हैं। सहकारी समितियों पर भी पर्याप्त खाद नहीं मिल रही। जिससे किसान परेशान है। एक दिन पहले सहकारी समिति अजीतगंज के डायरेक्टर एवं मंडल अध्यक्ष भाकियू राजा ठाकुर ने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा उन्होंने इसलिए दिया है कि वह अपनी ही समिति पर किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा पा रहे। उधर जिला प्रशासन खाद की कमी नहीं होने की बात कहता है।